अबनाः संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने पश्चिमी तट में ज़ायोनी शासन की अतिग्रहणकारी कार्यवाही की आलोचना की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने सोमवार को ज़ायोनी शासन द्वारा फ़िलिस्तीनियों की सैकड़ों हेक्टेयर भूमि हड़पे जाने पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने ज़ायोनियों के लिए आवासीय मकान बनाने के उद्देश्य से ज़ायोनी शासन द्वारा की गई इस कार्यवाही को अवैध बताया है। मून ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के अनुसार फ़िलिस्तीनियों की भूमियों का अतिग्रहण अवैध है और तेल अवीव को इससे दूर रहना चाहिए।
सूत्रों के अनुसार अमरीकी सरकार ने भी सोमवार को ज़ायोनी शासन से मांग की है कि वह पश्चिमी तट की चार सौ हेक्टेयर भूमि पर क़ब्ज़ा करने के अपने निर्णय को बदल दे।
2 सितंबर 2014 - 15:44
समाचार कोड: 635207
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने पश्चिमी तट में ज़ायोनी शासन की अतिग्रहणकारी कार्यवाही की आलोचना की है।